AAP ने फिर किया सुपड़ा साफ, यहां जानिए विजेताओं की लिस्ट
नईदिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों से साफ है कि दिल्लीवासियों ने अगले पांच साल अपनी सेवा के लिए आम आदमी पार्टी को चुना है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनावों से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन वह बहुत पीछे है। 2020 के विधानसभा चुनावों का पहला नतीजा भी आम आदमी पार्टी के पक्ष मे रहा है। सीलमपुर से अब्दुल रहमान ने भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा को हराया है। कांग्रेस के चौधरी मतीन अहमद तीसरे नंबर पर रहे। बाकी सीटों के नतीजे भी जल्द घोषित होंगे। वैसे इस बार भी आम आदमी पार्टी का दावा सबसे बड़ा था, क्योंकि 2015 के चुनावों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। AAP को 70 में से 67 सीट मिली थी और भाजपा के उम्मीदवार सिर्फ 3 सीट पर जीत पाए थे। कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।
2020 के विजेताओं की लिस्ट
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP)
सीलमपुर : अब्दुल रहमान (AAP)
पटपड़गंज: मनीष कुमार सिसोदिया (AAP)
पटेलनगर: राज कुमार आनंद (AAP)
ओखला: अमानतुल्ला खान (AAP)
मटियामहल: शोएब इकबाल (AAP)
किराड़ी: ऋतुराज (AAP)
मंगोलपुरी : राखी बिड़ला (AAP)
कस्तूरबा नगर : मदनलाल (AAP)
रिठाला : मोहिंदर गोयल (AAP)
वजीरपुर : राजेश गुप्ता (AAP)
राजेंद्र नगर : राघव चड्ढा (AAP)
मुस्तफाबाद: हाजी युनूस (AAP)
शाहदरा : रामनिवास गोयल (AAP)
मॉडल टाउन : अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP)
बल्लीमारान: इमरान हुसैन (AAP)
कृष्णा नगर: एस के बग्गा (AAP)
2015 के विजेताओं की पूरी लिस्ट