रायसेन में तेंदुए के हमले से बालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

रायसेन में तेंदुए के हमले से बालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती


रायसेन। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के घोटीबेहरा गांव में तेंदुए के हमले से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गांव में स्थित एक नदी के समीप सोमवार को एक तेंदुए ने बालक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र लाया गया। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया।


वन विभाग की टीम ने कहा कि तेंदुए के पगमार्क की पहचान कर ली गई। आगे की कार्रवाही की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में तेंदुआ आदमखोर पाया जाता है, तो उसे पकड़कर वन विहार या कोई अन्य स्थान छोड़ा जाएगा।